Home Uncategorized अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने लगाया...

अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप. Video

0
8

Acn18. Com.जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

​पता चला है कि महिला को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 24 सितंबर की रात उसकी सफल डिलीवरी हुई। परिजनों के मुताबिक प्रसव के बाद सब कुछ सामान्य था, लेकिन 25 सितंबर को अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी देर रात इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

​

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के सब्र का बांध टूट गया

परिजनों का स्पष्ट कहना है कि प्रसव के बाद तबियत बिगड़ने पर जब उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों को जानकारी दी, तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। समय पर उचित इलाज और देखभाल न होने के कारण महिला की जान चली गई।

​मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। वे लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों पर तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

​प्रशासनिक और पुलिस अमला सतर्क

अस्पताल में हंगामे और तनाव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया।गया

error: Content is protected !!