Home Uncategorized जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार, आर्टिगा कार से भाग...

जमशेदपुर गोलीकांड के 4 शूटर अंबिकापुर में गिरफ्तार, आर्टिगा कार से भाग रहे थे चारों आरोपी, नाकेबंदी में पकड़े गए

0
11

Acn18. Com. अंबिकापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जमशेदपुर गोलीकांड के बाद झारखंड से फरार हुए चार शूटरों को अंबिकापुर में गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपी वारदात के बाद कार से फरार हुए थे और पुलिस लगातार उनका पीछा कर रही थी।

दरअसल, जमशेदपुर में तीन लोगों को गोली मारने के बाद चारों आरोपी झारखंड से फरार हो गए थे। झारखंड पुलिस के निर्देश पर ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी।

इसी दौरान अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आर्टिका कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार चारों संदिग्धों की पहचान जमशेदपुर गोलीकांड के आरोपियों के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद चारों शूटर इसी कार से फरार हुए थे। आरोपियों को लेने के लिए झारखंड पुलिस की टीम अंबिकापुर पहुंच चुकी है।

मेडिकल जांच के बाद मणिपुर पुलिस चारों आरोपियों को झारखंड पुलिस के सुपुर्द करेगी। वहीं, जमशेदपुर गोलीकांड में घायल तीनों लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

error: Content is protected !!