Home KORBA नाले में तैरता मिला 25 वर्षीय युवक का शव नहाने गया था...

नाले में तैरता मिला 25 वर्षीय युवक का शव नहाने गया था सुरेश, डीडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

0
8

Acn18. Com.कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के तिलाईडांड गांव में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव नाले में संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुरेश कुमार कुजूर के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि सुरेश रविवार सुबह नहाने के लिए नाले की ओर गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान नाले में सुरेश का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को नाले से बाहर निकाला।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!