बिलासपुर: जूनियर डाक्टर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के आह्वान पर सोमवार को सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) के पीजी डाक्टरों के साथ इंटर्न डाक्टरों ने अपनी स्टायफंड 17 सूत्री मांगों को लेकर शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ हुई सकारात्मक चर्चा और मांगों के निराकरण के आश्वासन के बाद फिलहाल प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। जेडीए सिम्स के अध्यक्ष डा़ नागेंद्र कुमार साहू ने बताया कि सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह सांकेतिक आंदोलन आने वाले ती दिनों तक चलेगा, जिसमें रैली और कैंडल मार्च जैसे शांतिपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं।









