Home Uncategorized कोरबा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत, अग्रवाल परिवार ने किया...

कोरबा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत, अग्रवाल परिवार ने किया आत्मीय अभिनंदन,श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे सांसद, अतुल कृष्ण पाठक महाराज से लिया आशीर्वाद

0
14

Acn18. Com.कोरबा वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल तीन दिन पहले कोरबा प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जश्न रिजॉर्ट में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर कथा श्रवण किया। कथा स्थल पर अग्रवाल परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कोरबा प्रवास के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल जश्न रिजॉर्ट पहुंचे, जहां श्री अतुल कृष्ण पाठक महाराज जी के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था।
कथा स्थल पर पहुंचकर बृजमोहन अग्रवाल ने व्यास पीठ को प्रणाम किया और कथा का श्रवण किया।

इस दौरान भदोरिया अग्रवाल परिवार की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। परिवार के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल का अभिनंदन किया।
धार्मिक आयोजन में उनकी मौजूदगी के दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया।

कोरबा प्रवास के दौरान बृजमोहन अग्रवाल का यह धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होना चर्चा का विषय रहा, वहीं अग्रवाल परिवार की ओर से किए गए आत्मीय स्वागत ने आयोजन को खास बना दिया।

error: Content is protected !!