Acn18 Com.कोरबा कोरबा के मोरगा घाट से बड़ी खबर सामने आई है… जहां सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे के महज 24 घंटे के भीतर मंगलवार को फिर एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा टकराया। लगातार दूसरे दिन हादसे से NH-130 पर हड़कंप मच गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
दरअसल, सोमवार रात मोरगा घाट में सड़क किनारे ब्रेकडाउन खड़े सरिया लोड ट्रेलर में तेज रफ्तार ट्रेलर जा घुसा था। इसके कुछ देर बाद एक और वाहन टकरा गया और तीन गाड़ियां हादसे का शिकार हो गई थीं। हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था।
लेकिन मंगलवार को इसी जगह एक और अनियंत्रित ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा टकराया। लगातार 24 घंटे में दूसरी घटना ने घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही मोरगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाट में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही हादसों की बड़ी वजह बन रही है। लोगों ने मोरगा घाट के दोनों छोर पर स्पीड कैमरे लगाने और नियम तोड़ने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब सवाल ये है कि 24 घंटे में दो हादसों के बाद प्रशासन कब जागेगा और मोरगा घाट को हादसों का हॉटस्पॉट बनने से कैसे रोका जाएगा?









