Home Uncategorized कोरबा: रेल लाइन विस्तार की ब्लास्टिंग से गांव में दहशत! बोरवेल सूखे,...

कोरबा: रेल लाइन विस्तार की ब्लास्टिंग से गांव में दहशत! बोरवेल सूखे, घरों में आई दरारें… ग्रामीण बोले- कब मिलेगा नुकसान का मुआवजा?video

0
10

Acn18. Com.कोरबा में रेल लाइन विस्तार के लिए हो रही भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के आमाटिकरा गांव में ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग से जलस्रोत और मकानों को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया है।

गेवरा से पेंड्रा रेल लाइन विस्तार के दौरान की जा रही ब्लास्टिंग को लेकर आमाटिकरा गांव के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का दावा है कि लगातार ब्लास्टिंग के चलते चार बोरवेल सूख गए, जबकि स्कूल परिसर का बोर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

इतना ही नहीं, ब्लास्टिंग के कंपन से कई घरों की दीवारों में दरारें आने और कुछ दीवारों के गिरने की बात भी सामने आई है। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल है और वे अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।मामले की शिकायत के बाद एसडीएम मनोज बंजारे ने जांच कराने और उचित व्यवस्था का आश्वासन दिया है। वहीं सरपंच बाबू सिंह के मुताबिक रेलवे अधिकारियों ने नुकसान की भरपाई की बात कही है, लेकिन फिलहाल ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

अब ग्रामीणों की मांग है कि ब्लास्टिंग से हुए नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा दिया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

error: Content is protected !!