Home KORBA कोरबा के मंदिर में घुसा 5 फीट का सांप, श्रद्धालुओं में मचा...

कोरबा के मंदिर में घुसा 5 फीट का सांप, श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप,स्कूल में दिखा रंग बदलने वाला डारडोमी, सारथी टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू. Video

0
5

Acn18. Come कोरबा.कोरबा में मंदिर से लेकर स्कूल तक सांपों की दस्तक ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। राहत की बात ये रही कि समय पर रेस्क्यू टीम पहुंची और दोनों सांपों को सुरक्षित बचा लिया गया।

पहली तस्वीर सप्तदेव मंदिर परिसर की है, जहां करीब 5 फीट लंबा सांप मंदिर प्रांगण में घुस आया। श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही के बीच सांप दिखाई देने से पुजारियों और भक्तों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन्यजीव रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया।

वहीं दूसरी घटना माखुरपानी के शासकीय स्कूल की है, जहां कक्षा के पास ब्रॉन्ज बैक ट्री स्नेक, जिसे स्थानीय तौर पर डारडोमी कहा जाता है, दिखाई दिया। सांप को देखकर स्कूल में कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जितेंद्र सारथी ने टीम के सदस्य कमलेश और देवेंद्र को मौके पर भेजा। टीम ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर बताया कि सांप दिखने पर घबराने या उसे मारने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाकर रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना देना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।

error: Content is protected !!