Home Uncategorized पंजाब CM के काफिले पर पूर्व मंत्री ने अंडे-टमाटर फेंके:बिट्टू हिरासत में;...

पंजाब CM के काफिले पर पूर्व मंत्री ने अंडे-टमाटर फेंके:बिट्टू हिरासत में; बोले- मान शराब का आनंद लें, केजरीवाल को पंजाब लूटने दें

0
5

पंजाब / लुधियाना में सीएम मान के काफिले पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू व पार्टी कार्यकर्ताओं पर सीएम के काफिले पर टमाटर फेंकने के आरोप लगे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर लुधियाना में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा टमाटर फेंकने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद रवनीत बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जब वह कार्यक्रम से बाहर निकले, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने उनके काफिले पर टमाटर फेंके। रवनीत बिट्टू ने स्वयं इस घटना की जानकारी दी।
नशे को बढ़ावा देने का आरोप
पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने आरोप लगाया कि उन्होंने मुख्यमंत्री मान को “अंडे, शराब की बोतल और टमाटर” दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पंजाब में नशे को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। बिट्टू ने यह भी कहा कि उनके काफिले पर भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी है। 

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी टकराव तेज होता नजर आ रहा है। भाजपा नेता बिट्टू पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में किसान मेले के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री मान के काफिले के रास्ते में शराब की बोतल लेकर खड़े हो गए। उन्होंने बोतल काफिले की ओर उठाते हुए कहा कि वह इसे मुख्यमंत्री को वापस करने आए हैं।

बिट्टू ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी शराब का आनंद लें और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली से पंजाब को ‘लूटने’ की छूट देते रहें। इसके बाद पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में ले लिया। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब भाजपा ने पंजाब में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू की है और आम आदमी पार्टी भी लुधियाना से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर रही है। भाजपा की यात्राएं 117 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजर रही हैं।

बटाला में काफिले पर अंडे फेंकने का लगाया था आरोप
बिट्टू ने शुक्रवार को बटाला के पास अपने काफिले पर अंडे फेंके जाने का आरोप लगाया था। वह भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में शामिल होने के लिए पठानकोट जा रहे थे। बिट्टू ने आरोप लगाया था कि उनके काफिले को निशाना बनाया गया और उनकी सुरक्षा टीम ने तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को शांत कराया गया। बिट्टू ने इस घटना के लिए आप नेताओं पर आरोप लगाए थे।

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान बिट्टू ने बटाला की घटना का जवाब देते हुए अंडे और टमाटर भी वापस करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर आप कार्यकर्ता भाजपा नेताओं, रैलियों और यात्राओं के खिलाफ प्रदर्शन कर सकते हैं तो भाजपा कार्यकर्ता भी पंजाब सरकार और उसके नेताओं के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार रखते हैं।

error: Content is protected !!