बालोद। CG BREAKING: बालोद से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बालोद थाना क्षेत्र के करहीभदर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के आगे नाले के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
फिलहाल, सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं बस में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने की भी चर्चा है। चालक की लापरवाही की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।









