Home Uncategorized सूरजपुर: स्कूल की छत का प्लास्टर भरभराकर गिरा, शिक्षक घायल, हरिहरपुर के...

सूरजपुर: स्कूल की छत का प्लास्टर भरभराकर गिरा, शिक्षक घायल, हरिहरपुर के नेवारडांड प्राथमिक शाला में टला बड़ा हादसा, स्कूलों की मरम्मत व्यवस्था पर उठे सवाल. Video

0
3

Acn18. Com सूरजपुर.सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड से स्कूल भवन की बदहाली की तस्वीर सामने आई है। हरिहरपुर स्थित नेवारडांड प्राथमिक शाला में अचानक छज्जे का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। हादसे की चपेट में आने से एक शिक्षक घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि स्कूल भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। इसी दौरान शिक्षक इसकी चपेट में आ गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। गनीमत रही कि घटना के वक्त आसपास बच्चे मौजूद नहीं थे, वरना हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल भवन की हालत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हादसे के बाद सरकारी स्कूलों के रखरखाव और समय पर मरम्मत की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि जर्जर स्कूल भवनों की जांच कर समय रहते मरम्मत कराई जाए, ताकि शिक्षक और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ न हो।

सवाल यही है कि अगर समय रहते स्कूल भवनों की मरम्मत नहीं हुई, तो अगली बार हादसे का शिकार कौन होगा?

error: Content is protected !!