Acn18. Com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा के नवागढ़ क्षेत्र के पोड़ी राछा से तस्वीरें सामने आई हैं, जहां सत्य निजनाम सत्संग से जुड़े लोगों ने परम पूज्य गुरुदेव सत्य कबड्डी दास जी का जन्मदिन सेवा पर्व के रूप में मनाया।
गुरुदेव के जन्मदिन के मौके पर पोड़ी मोड़ राछा सत्संग स्थल पर सुबह से ही लंगर लगाया गया, जहां हजारों लोगों को खीर-पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस दौरान करीब 200 से 250 पौधे लगाए गए। वहीं नवागढ़ अस्पताल में मरीजों को सेब, केला और अनार जैसे फल बांटे गए, जबकि प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक हॉस्टल के बच्चों को भी फल वितरित किए गए।
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कबड्डी, खो-खो, कराटे प्रदर्शन और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
संस्था से जुड़े लोगों का दावा है कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में 15 हजार से अधिक लोग इससे जुड़े हैं और हर महीने की 14 तारीख को महा सत्संग का आयोजन किया जाता है।
गुरुदेव के जन्मदिन को सेवा, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति के संदेश के साथ मनाते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने की अपील की गई।









