Acn18.Com बीजापुर.बीजापुर के जंगलों से सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक का जखीरा बरामद किया गया है।DRG, फरसेगढ़ थाना पुलिस और BDS की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार और संदिग्ध सामान बरामद हुए।
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा टीम के हाथ देशी कट्टा, रायफल, जिंदा कारतूस, जिलेटिन स्टिक, वॉकी-टॉकी सेट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगे हैं।
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली और बरामद सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लिया।
फिलहाल बरामद हथियार और विस्फोटक को लेकर आगे की जांच की जा रही है।
जंगल में छिपाकर रखे गए इस जखीरे की बरामदगी को सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।









