Home Uncategorized पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर भीषण ट्रक भिड़ंत! टक्कर के बाद केबिन में फंसा...

पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर भीषण ट्रक भिड़ंत! टक्कर के बाद केबिन में फंसा चालक, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम, मौके पर पहुंची पुलिस

0
5

Acn18.com GPM.पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर अमरपुर गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

बताया जा रहा है कि अमरपुर गांव के पास पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हुई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!