Home Uncategorized नावागढ़ में कोटवार नियुक्ति पर घमासान, तहसीलदार पर गंभीर आरोप,निजी नौकर को...

नावागढ़ में कोटवार नियुक्ति पर घमासान, तहसीलदार पर गंभीर आरोप,निजी नौकर को कोटवार बनाने का दावा, विरोध में भूख हड़ताल पर उतरा संघ, 2022 में हटाया तो 2025 तक चुनाव ड्यूटी और वेतन कैसे? उठे बड़े सवाल!video

0
11

Acn18. Com जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान 

जांजगीर-चांपा जिले के नावागढ़ तहसील में कोटवार नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। कोटवार संघ ने तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहसील कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

VideoCapture 20260917 092006

कोटवार संघ का आरोप है कि तहसीलदार के निजी नौकर और चाय बनाने वाले व्यक्ति को कोटवार बना दिया गया। संघ अध्यक्ष का दावा है कि रुचि बाई को वर्ष 2022 में पद से हटा दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद वर्ष 2025 तक उनसे चुनाव ड्यूटी क्यों कराई गई, इस पर सवाल उठ रहे हैं।

संघ ने यह भी सवाल उठाया है कि पद से हटाए जाने के बाद भी उनका वेतन किस आधार पर बनता रहा।

इन्हीं आरोपों और मांगों को लेकर कोटवार संघ के सदस्य तहसील कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं। संघ का आरोप है कि मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने आंदोलनकारियों को कथित तौर पर धमकाने की कोशिश की।

फिलहाल कोटवार संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और नियुक्ति प्रक्रिया की जांच की मांग की है।

हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करता है।

error: Content is protected !!