Home KORBA शव विच्छेदन केंद्र के पास निकला 5 फीट का कोबरा,पानी में छिपे...

शव विच्छेदन केंद्र के पास निकला 5 फीट का कोबरा,पानी में छिपे काले नाग से मचा हड़कंप,जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

0
5

Acn18. Com.कोरबा जिला अस्पताल के शव विच्छेदन केंद्र के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 5 फीट लंबा भारतीय नाग दिखाई दिया। निर्माणाधीन स्थल पर नाग पानी के अंदर जाकर बैठ गया था, जिससे कर्मचारियों में दहशत फैल गई।सुरक्षा को देखते हुए सुपरवाइजर देव यादव ने इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख और वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को दी। सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानी से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।पानी के अंदर बैठे नाग को बाहर निकालना आसान नहीं था, लेकिन टीम ने अनुभव और सतर्कता के साथ करीब 5 फीट लंबे काले नाग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद नाग को थैले में सुरक्षित रखा गया और बाद में उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।
इससे कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने या पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि सुरक्षित दूरी बनाकर वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें। समय पर सूचना मिलने से इंसान और वन्यजीव, दोनों की जान बचाई जा सकती है।

error: Content is protected !!