Home Uncategorized नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक, मचा हड़कंप,तलवार लहराकर लोगों...

नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक, मचा हड़कंप,तलवार लहराकर लोगों को धमकाया, पूरे मोहल्ले में दहशत,पुलिस से भी उलझा आरोपी, घेराबंदी कर तलवार समेत गिरफ्तार

0
6

Acn18. Com कोरबा में शराब के नशे में एक युवक ने हाथ में तलवार लेकर ऐसा हंगामा किया कि पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सड़क पर तलवार लहराते हुए युवक लोगों को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता रहा।मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुराने काशी नगर का है। यहां 25 वर्षीय लोकेश चंद्रा शराब के नशे में घर से बड़ी तलवार लेकर सड़क पर निकल आया।युवक आने-जाने वाले लोगों को तलवार दिखाकर धमकाने लगा। उसकी हरकत से घबराए कई लोग अपने घरों में छिप गए, जबकि कुछ लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की और जवानों से भी उलझ गया।इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी लोकेश चंद्रा को पकड़ लिया। उसके कब्जे से बड़ी धारदार तलवार भी बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद इलाके में स्थिति सामान्य है।

error: Content is protected !!