Acn18. Com.बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने लोगों को अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।
नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने नाड़ी परीक्षण के माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य स्थिति और प्रकृति के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को उनकी प्रकृति के अनुसार उचित आहार-विहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
शिविर में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के साथ आयुर्वेद की उपयोगिता और प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रहने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस विशेष चिकित्सा शिविर में अश्विनी बुनकर, नेत्र नंदन साहू और कुश गुप्ता ने भी उपस्थित होकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर आयोजित यह आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लोगों के लिए न्याय के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता का भी महत्वपूर्ण माध्यम बना।









