Acn18. Com. भरत सिंह चौहान.जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम पेण्ड्री में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लिमाही तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला।
मृतक की पहचान 36 वर्षीय परस राम यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब साढ़े 9 बजे परस राम खाना खाने के बाद दिशा मैदान के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।
परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह लिमाही तालाब में युवक का शव तैरता दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल परस राम यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।








