Home KORBA कार्रवाई से बचने रेत ट्रैक्टर की खतरनाक दौड़! सीतामढ़ी की संकरी गली...

कार्रवाई से बचने रेत ट्रैक्टर की खतरनाक दौड़! सीतामढ़ी की संकरी गली में मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे लोग

0
35

Acn18. Com कोरबा.कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी वार्ड क्रमांक 11 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खनिज विभाग की कार्रवाई से बचने के प्रयास में रेत से भरा एक ट्रैक्टर आबादी वाले इलाके की संकरी गली में जा घुसा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

मामला रमेश गली इलाके का है। बताया जा रहा है कि रेत से भरा ट्रैक्टर क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान खनिज विभाग की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। कार्रवाई से बचने के लिए चालक ने अचानक ट्रैक्टर मोड़ा और तेज रफ्तार में घनी आबादी वाली संकरी गली में घुस गया।

ट्रैक्टर के गली में घुसते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।

घटना के बाद वार्डवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों ने सवाल उठाया कि अगर कार्रवाई से बचने के लिए रेत से भरे वाहन रिहायशी गलियों में दौड़ेंगे, तो आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

वार्डवासियों ने प्रशासन और खनिज विभाग से रेत के अवैध परिवहन पर सख्ती करने और आबादी वाले इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

हालांकि, ट्रैक्टर के खिलाफ मौके पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन इस घटना ने रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही और लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है।

error: Content is protected !!