Home KORBA पुल चोरी के आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी हुआ...

पुल चोरी के आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, मुकेश साहू उर्फ बरबट्टी हुआ जिला बदर

0
11

Acn18. Com.कोरबा में पुल चोरी के आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी के विरुद्ध जिला बदर का आदेश जारी किया है। आरोपी को अब एक साल तक कोरबा समेत आसपास के 8 जिलों की सीमा से बाहर रहना होगा।कोरबा में अपराध पर लगाम कसने प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने आदेश जारी करते हुए आरोपी को जिला कोरबा सहित बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं।यह कार्रवाई 10 सितम्बर 2026 को जारी आदेश के तहत की गई है। प्रशासन के इस सख्त कदम को अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।