Home Uncategorized बिलासपुर में रिश्तों का खौफनाक चेहरा! चाचा ने 2 साल की मासूम...

बिलासपुर में रिश्तों का खौफनाक चेहरा! चाचा ने 2 साल की मासूम को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत

0
17

Acn18. Com. बिलासपुर.छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के दौरान एक चाचा ने अपनी महज दो साल की भतीजी को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया। गंभीर रूप से झुलसी मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।पूरा मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव का है। आरोपी की पहचान नितिन कुमार लोनिया के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि नितिन का अपनी भाभी अंकिता के साथ प्रेम संबंध था। 26 अगस्त को अंकिता अपनी दो साल की बेटी परमेश्वरी को लेकर नितिन के साथ घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद बच्ची और उसकी मां का पता नहीं चला तो बच्ची के नाना ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों की तलाश शुरू की.जांच के दौरान नितिन, अंकिता और बच्ची के घुटकू लौटने की जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद 8 सितंबर को नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से विवाद हो गया। कुछ देर बाद उसकी अपनी भाभी से भी कहासुनी और विवाद हुआ।विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि नितिन ने अपनी दो साल की भतीजी को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया था।गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा था। लेकिन देर रात मासूम ने दम तोड़ दिया।बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की नए सिरे से जांच शुरू की और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी नितिन कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर लिया है।पारिवारिक विवाद की आग में दो साल की मासूम की जिंदगी खत्म हो गई। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।