Home KORBA कबाड़ कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 6 गाड़ियां पकड़ीं… कार्रवाई से...

कबाड़ कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 6 गाड़ियां पकड़ीं… कार्रवाई से मचा हड़कंप!”

0
9

Acn18. Com.कबाड़ कारोबार को लेकर कोरबा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के कड़े निर्देश के बाद पुलिस टीम ने संबंधित ठिकाने पर दबिश देकर 6 गाड़ियों को पकड़ा है।पुलिस के मुताबिक, इन गाड़ियों में स्क्रैप लोहा, पुरानी गाड़ियों के सामान और अलग-अलग तरह का कबाड़ पाया गया है। अब पुलिस कबाड़ के स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि शहर में कबाड़ कारोबार को लेकर पिछले कुछ दिनों से शिकायतें सामने आ रही थीं। सोशल मीडिया पर भी इस कारोबार को लेकर चर्चा थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान मुकेश, रवि और राजेश के नाम सामने आने की जानकारी है। संबंधित लोगों के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है। पुलिस का साफ संदेश है—अवैध गतिविधियों पर नजर है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।