Home खेल भिलाई निगम चुनाव 2026 : 23 वार्ड OBC आरक्षित, महापौर पाल और...

भिलाई निगम चुनाव 2026 : 23 वार्ड OBC आरक्षित, महापौर पाल और दया सिंह के वार्ड पर भी बदला समीकरण

0
7

 

भिलाई नगर निगम चुनाव 2026 में 23 वार्ड OBC के लिए आरक्षित किए गए हैं। दया सिंह का वार्ड भी OBC आरक्षित होने से उन्हें नए वार्ड से चुनाव लड़ना पड़ सकता है।

। भिलाई नगर पालिक निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आरक्षण की घोषणा के साथ ही कई मौजूदा पार्षदों और चर्चित राजनीतिक चेहरों के लिए अपने ही वार्ड से चुनाव लड़ने की राह मुश्किल होती नजर आ रही है। वार्ड आरक्षण में बदलाव का असर महापौर नीरज पाल और उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह समेत कई प्रमुख चेहरों पर पड़ सकता है।

 

 

आरक्षण प्रक्रिया के दौरान महिला आरक्षण की भी घोषणा की गई। वहीं, कई वार्ड अलग-अलग आरक्षित वर्गों में चले जाने के कारण वर्तमान जनप्रतिनिधियों को अब नए वार्ड की तलाश करनी पड़ सकती है। तीन जोन अध्यक्षों के वार्ड भी आरक्षण की जद में आने की चर्चा है।

 

दया सिंह के वार्ड पर भी आरक्षण का असर

 

भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष और चर्चित भाजपा नेता दया सिंह के वार्ड को OBC के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में दया सिंह अब अपने मौजूदा वार्ड से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। उन्हें चुनाव लड़ने के लिए आरक्षण के अनुरूप नया वार्ड तलाशना पड़ सकता है। इसी तरह महापौर नीरज पाल के लिए भी आरक्षण के बाद चुनावी समीकरण बदल गए हैं। उन्हें भी यदि अपने वर्तमान वार्ड से चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिलता है तो दूसरे वार्ड से मैदान में उतरना पड़ सकता है।

OBC के लिए 23 वार्ड आरक्षित

 

भिलाई नगर निगम चुनाव 2026 के लिए कुल 23 वार्ड OBC वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 8 वार्ड OBC महिला और 15 वार्ड OBC सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित बताए गए हैं।

OBC आरक्षित वार्डों की सूची:

 

वार्ड 42 – गौतम नगर खुर्सीपार

वार्ड 07 – राधिका नगर (महिला)

वार्ड 21 – कैलाश नगर कुरूद

वार्ड 56 – सेक्टर-2 पश्चिम

वार्ड 26 – रामनगर मुक्तिधाम (महिला)

वार्ड 06 – प्रियदर्शिनी परिसर (महिला)

वार्ड 40 – शहीद चुम्मन यादव नगर छावनी

वार्ड 19 – राजीव नगर कोहका

वार्ड 39 – चंद्रशेखर आजाद नगर

वार्ड 45 – बालाजी नगर खुर्सीपार (महिला)

वार्ड 66 – सेक्टर-7 पूर्व (महिला)

वार्ड 27 – शास्त्री नगर

वार्ड 10 – लक्ष्मी नगर

वार्ड 68 – सेक्टर-8

वार्ड 03 – मॉडल टाउन

वार्ड 46 – दुर्गा मंदिर खुर्सीपार

वार्ड 37 – संत रविदास नगर (महिला)

वार्ड 38 – सोनिया गांधी नगर (महिला)

वार्ड 54 – सेक्टर-1 दक्षिण (महिला)

वार्ड 49 – सुभाष मार्केट

वार्ड 04 – नेहरू नगर

वार्ड 02 – स्मृति नगर

वार्ड 44 – लक्ष्मीनारायण वार्ड

इनमें 8 वार्ड OBC महिला और 15 वार्ड OBC सामान्य के लिए आरक्षित हैं।

 

आरक्षण के बाद बदलेगा चुनावी गणित

वार्ड आरक्षण की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों के सामने प्रत्याशी चयन की चुनौती भी बढ़ गई है। मौजूदा पार्षदों के अलावा ऐसे कई नेता हैं, जिनके वार्ड आरक्षित होने से उन्हें अब दूसरे वार्डों से चुनाव लड़ने की रणनीति बनानी पड़ सकती है