Acn18. Com.जांजगीर-चांपा जिले के बहुचर्चित अमित सतनामी कोसा हत्याकांड में आज पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में शामिल आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि हत्याकांड के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा था। मामले को लेकर जनआक्रोश और बढ़ते दबाव के बीच अब पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
सूत्रों के अनुसार, जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर सकते हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी, हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अहम तथ्यों का खुलासा कर सकती है।
फिलहाल सबकी नजर पुलिस की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर है।
क्या अमित सतनामी कोसा हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है? कौन हैं आरोपी और हत्या के पीछे क्या थी वजह? इन सवालों से आज पर्दा उठ सकता है।









