Home KORBA गणेश उत्सव में सुरक्षा से समझौता नहीं! कोरबा पुलिस ने समितियों और...

गणेश उत्सव में सुरक्षा से समझौता नहीं! कोरबा पुलिस ने समितियों और DJ संचालकों को दिए सख्त निर्देश

0
3

Acn18. Com कोरबा.कोरबा में गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है।गणेश समितियों और डीजे संचालकों की अलग-अलग बैठक लेकर पुलिस ने सुरक्षा, यातायात, ध्वनि प्रदूषण और विसर्जन को लेकर साफ-साफ दिशा-निर्देश जारी किए हैं।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने गणेश समितियों और आयोजकों को जरूरी समझाइश दी।पुलिस ने पंडालों में CCTV कैमरे, पर्याप्त रोशनी और फायर एक्सटिंग्विशर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्युत वायरिंग की जांच सक्षम विद्युतकर्मी से कराने और खुले व लूज तारों को तत्काल दुरुस्त करने को कहा गया है.वहीं प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित मार्ग और स्थल का ही इस्तेमाल करने तथा रात में विसर्जन से बचने की हिदायत दी गई है। साथ ही यह भी साफ किया गया है कि विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए।

DJ पर भी पुलिस की नजर

डीजे संचालकों की अलग बैठक में निर्धारित डेसिबल लिमिट और समय-सीमा का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

गणेश पंडाल बनेंगे साइबर जागरूकता केंद्र

इस बार कोरबा पुलिस ने गणेश उत्सव को साइबर जागरूकता से जोड़ने की भी पहल की है। समितियों से पंडालों में साइबर जागृति अभियान के पोस्टर लगाने और लोगों को OTP, UPI फ्रॉड, फर्जी KYC, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूक करने की अपील की गई है।

पुलिस ने साफ संदेश दिया है—ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।

वहीं गणेश पंडाल और विसर्जन के दौरान नशे में उपद्रव करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस का साफ संदेश है—
आस्था के साथ सुरक्षा, उत्सव के साथ जागरूकता।
नियमों का पालन करें, पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाएं।