Home KORBA मुर्गियों के बीच पहुंचा नाग! लालघाट में मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने...

मुर्गियों के बीच पहुंचा नाग! लालघाट में मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

0
11

Acn18.com कोरबा.कोरबा के लालघाट क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पोल्ट्री फार्म के अंदर अचानक नाग सांप दिखाई दिया।सांप को देखते ही फार्म संचालक ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के मार्गदर्शन में RCRS यानी Reptile Care and Rescuer Society की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया।सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम के सदस्य मानस और उमेश मौके पर पहुंचे। टीम ने बेहद सावधानी के साथ पूरे पोल्ट्री फार्म में सर्च अभियान चलाया।काफी मशक्कत के बाद नाग को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। इस दौरान टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को सांप से दूरी बनाए रखने और उसे नुकसान नहीं पहुंचाने की समझाइश दी।रेस्क्यू किए गए नाग को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की कार्रवाई की गई।वन विभाग और RCRS की इस संयुक्त पहल ने एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया है।
टीम ने अपील की है कि घर, खेत या किसी अन्य जगह सांप दिखाई दे तो उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।क्योंकि सांप भी हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं।