बिलासपुर। जिले के परसदा नवापारा में उधार के 200 रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में बलराम ध्रुव घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बलराम ध्रुव ने उधार दिए गए 200 रुपए वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दूसरे युवक ने चाकू से बलराम पर हमला कर दिया।
हमले में बलराम घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। चकरभाठा पुलिस घटना के कारणों और हमलावर की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।








