Home छत्तीसगढ़ भालू के हमले से महिला गंभीर घायल: बाड़ी में काम कर रही...

भालू के हमले से महिला गंभीर घायल: बाड़ी में काम कर रही थी, चीख सुनकर पहुंचे घरवाले और पड़ोसी; शोर मचाकर भगाया

0
9

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना ग्राम नाका की बताई जा रही है। घायल महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला घर के पास स्थित अपनी बाड़ी में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक भालू वहां पहुंचा और महिला पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला की चीख-पुकार सुनकर घरवाले और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

लोगों ने शोर मचाकर भालू को वहां से खदेड़ा, जिसके बाद महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई है। क्षेत्र में भालू के आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा इलाके में निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।