Home KORBA झीरम मामले में कांग्रेस के सवालों पर सीएम साय का पलटवार,देखिए वीडियो

झीरम मामले में कांग्रेस के सवालों पर सीएम साय का पलटवार,देखिए वीडियो

0
3

Screenshot 2026 09 07 13 57 40 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

झीरम घाटी मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे आधा-अधूरा न्याय बताया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन झीरम हमले की पूरी साजिश अब तक सामने नहीं आई

 

वही कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए कहा कि झीरम घाटी का मामला 13 साल से लंबित था और अब न्याय की दिशा में कदम आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कई लोगों की गवाही और तमाम सबूत जुटाने के बाद कोर्ट का फैसला आया है। अब 16 सितंबर को दोषियों की सजा को लेकर अदालत के निर्णय पर नजर रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में रहते हुए झीरम मामले में जांच और दोषियों को सजा दिलाने की बात करती रही, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा सरकार मामले में आगे बढ़कर काम कर रही है