Home KORBA मालगाड़ी की कपलिंग टूटते ही दो हिस्सों में बंटी ट्रेन : जांजगीर-नैला स्टेशन...

मालगाड़ी की कपलिंग टूटते ही दो हिस्सों में बंटी ट्रेन : जांजगीर-नैला स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, रेल व्यवस्था रही प्रभावित

0
2

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मालगाड़ी की कपलिंग टूटने के बाद प्लेटफार्म नंबर-2 पर रेल परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मालगाड़ी के अलग हुए हिस्सों को सुरक्षित करने में जुट गए।

जांच के बाद सामने आएगी कपलिंग टूटने की असली वजह
रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए परिचालन सामान्य करने की कार्रवाई शुरू की। राहत की बात यह रही कि, इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और न ही बड़े नुकसान की सूचना है। हालांकि, मालगाड़ी की कपलिंग आखिर किन परिस्थितियों में टूटी, इसकी तकनीकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। रेलवे अधिकारियों की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा