Home KORBA भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी : कांग्रेस ने असम का AICC...

भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी : कांग्रेस ने असम का AICC महासचिव प्रभारी बनाया, छत्तीसगढ़ की कमान सुखदेव भगत को

0
6

 

कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को असम का AICC महासचिव प्रभारी बनाया है। वहीं सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया।

 

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के लिए नए महासचिव और प्रभारी नियुक्त किए हैं। इस बदलाव में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस ने उन्हें असम का AICC महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है।

 

 

भूपेश बघेल की नई जिम्मेदारी को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल तक सरकार का नेतृत्व करने वाले बघेल अब असम में पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

 

छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सुखदेव भगत को

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए सुखदेव भगत को नया प्रभारी नियुक्त किया है। झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखदेव भगत वर्तमान में लोहरदगा से लोकसभा सांसद हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने लोहरदगा (ST) सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी।

 

कई राज्यों में बदले प्रभारी

कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल में रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। उन्हें कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

डॉ. सिरीवेला प्रसाद बने महाराष्ट्र के प्रभारी

इसके अलावा डॉ. सिरीवेला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर को महासचिव/प्रभारी पद से हटा दिया है। वहीं मुकुल वासनिक AICC महासचिव के पद पर बने रहेंगे