Home KORBA भाजपा नेता पर ठगी का एक और मामला : कृष्ण अवस्थी और बेटे...

भाजपा नेता पर ठगी का एक और मामला : कृष्ण अवस्थी और बेटे के खिलाफ FIR, नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख लेने का आरोप

0
9

 

बलौदाबाजार में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पूर्व भाजपा नेता कृष्ण अवस्थी और बेटे पर FIR दर्ज हुई।

शिकायत के मुताबिक, कृष्ण अवस्थी ने अपने राजनीतिक प्रभाव और अधिकारियों से संपर्क होने का हवाला देते हुए जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि इसी भरोसे के आधार पर शिकायतकर्ताओं से अलग-अलग किस्तों में रकम ली गई। शिकायत में पहली किस्त 14 सितंबर 2025 और शेष रकम 16 फरवरी 2026 को दिए जाने का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि रकम लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगी और उन्हें लगातार नियुक्ति तथा ज्वाइनिंग लेटर मिलने का भरोसा दिलाया जाता रहा।

बेटे प्रणव पर दस्तावेज लेने का आरोप
शिकायत के अनुसार, कृष्ण अवस्थी के कहने पर शिकायतकर्ताओं की मुलाकात उनके बेटे प्रणव अवस्थी से भी हुई। आरोप है कि प्रणव ने नौकरी के लिए अभ्यर्थियों की अंकसूची, बैंक पासबुक, फोटो सहित अन्य दस्तावेज लिए और उनके हस्ताक्षर भी करवाए। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी। काफी समय बीतने के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कई अभ्यर्थियों के नाम सामने आए
शिकायत में जीवन लाल कमल के बेटे भास्कर कमल, श्रीराम कत्रोज के बेटे चैतन्य कत्रोजे, डोमार कत्रोजे के बेटे गौरव और हेमंत कत्रोज तथा सोहन कत्रोज के बेटे दिलेश्वर और योगेश कत्रोजे के लिए नौकरी लगाने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इन अभ्यर्थियों से संबंधित रकम मिलाकर कुल 6 लाख रुपये लिए गए।

धीरे-धीरे सामने आ रहे शिकायतकर्ता
कृष्ण अवस्थी और उनके बेटे प्रणव अवस्थी के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर कथित ठगी के आरोपों को लेकर अब शिकायतकर्ता सामने आ रहे हैं। सामने आई इस शिकायत को मामले की तीसरी FIR बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है