Home KORBA आज बहुचर्चित झीरम कांड मामले में आने वाला है फैसला

आज बहुचर्चित झीरम कांड मामले में आने वाला है फैसला

0
3

 

 

– बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में NIA की स्पेशल कोर्ट आज 5 सितंबर को फैसला सुनाएगी , दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा था ,जिसके बाद 31 अगस्त को इस झीरम कांड पर कोर्ट का फैसला आना था लेकिन किसी कारणवश फैसला टल गया और आज कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है……इस मामले में कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध अभियोजन चला, इनमें से एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है, जबकि शेष आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में सुनवाई हुई, मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए 101 गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज कराए हैं, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर चली अंतिम बहस के बाद न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर न्यायालय आरोपियों को दोषी ठहराता है या फिर उन्हें राहत मिलती है.

 

..गौरतलब है कि झीरम घाटी नक्सली हमला छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित और संवेदनशील मामलों में गिना जाता है, इस मामले के जजमेंट पर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नजर बनी हुई है,आज न्यायालय का फैसला इस बहुचर्चित मामले की दिशा तय करेगा और बीते 13 वर्षो से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे लोगों की उम्मीदों पर भी इसका असर पड़ेगा…