
*कोरबा/कटघोरा:* रक्षाबंधन के पावन पर्व पर *उप जेल कटघोरा* में बंद कैदियों के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी जेल परिसर में रक्षाबंधन का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
जेल प्रशासन के अनुसार, कुल *218 बंदियों* में से अब तक *65 बंदियों* के परिजन और भाई-बहन मुलाकात कर चुके हैं। मुलाकातों का सिलसिला सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे तक जारी रहेगा।
प्रशासन ने सुरक्षा और पहचान के मद्देनज़र बहनों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किया है। साथ ही, जेल विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि यदि कोई बहन किसी कारणवश राखी या मिठाई नहीं ला पाती है, तो जेल प्रशासन द्वारा उन्हें यह सामग्री *निःशुल्क उपलब्ध* कराई जा रही है ताकि कोई भी भाई इस पावन अवसर पर बिना राखी के न रहे।








