
दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई, एक ट्रक चालक केबिन में फस गया जिसे निकालने के लिए लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
कोरबा जिले के कटघोरा जेंजरा बायपास मार्ग पर दो ट्रकों में जबरदस्त टक्कर हो गई एक ट्रक चालक केबिन में ही फस गया इसकी जानकारी डायल 112 को दी गई। 112 की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर फंसे ट्रक चालक को बाहर निकाला cघायल ट्रक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज कोरबा भेज दिया गया








