Home KORBA बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र , जेल से लेकर...

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र , जेल से लेकर घर और सड़क तक रक्षाबंधन की गूंज

0
4

IMG 20260828 WA0047

 

 

 

भाई बहन के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाइयां सज गई. बहनों ने आरती उतारी मंगल टीका लगाया और फिर कलाई पर वह धागा बांध दिया जो उनके प्यार में वृद्धि कर गया

 

रक्षाबंधन का पर्व भारत ही नहीं बल्कि जहां भी भारतीय हैं वहां स्नेह से मनाया जा रहा है. बच्चों से लेकर बड़ों तक भाई बहन के रिश्ते को राखी बांधकर एक दूसरे को बधाई और आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं. कोरबा में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन बहनों से राखी बंधवा रहे हैं तो वहीं जेल में निरोध कैदियों की बहने भी सजल नैनों से भाई की कलाई सजा रही है. प्रत्येक घर रक्षाबंधन पर सपरिवार आनंद की अनुभूति कर रहा है