
भाजपा के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए और फिर कहा सुनी मारपीट में तब्दील हो गई। महामाया मंदिर रतनपुर के पास हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
रतनपुर में महामाया मंदिर के सामने भाजपा नेत्री रेहाना बेगम का भाजपा के एक अन्य ग्रुप के साथ बहस शुरू हुई, थोड़ी देर में ही मारपीट शुरू हो गई बताया जाता है की चोरी के संदेह में पूछताछ के बाद यह विवाद शुरू हुआ और दोनों पक्षों में गाली गलौज को मारपीट हो गई भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुटों में हुए विवाद पर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है और उधर कांग्रेस ने इस मामले में मजा लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा है कि भाजपा में जमकर गुटबाजी चल रही है








