
*कुसमुंडा/कोरबा:* श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर कुसमुंडा प्रेस क्लब द्वारा महाभोग भंडारे का आयोजन किया गया।
कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र के *इमलीछापर* में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, स्कूली बच्चे और श्रद्धालु पहुंचे और भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। भोग वितरण के दौरान आयोजन स्थल पर काफी भीड़ देखने को मिली। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के चलते पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्सव और भक्ति भाव का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
*ये रहे मौजूद*
महाभोग भंडारा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर के जिला अध्यक्ष *अमरीक सिंह रिंकू*, कुसमुंडा प्रेस क्लब के संरक्षक *राजू चंद्रा*, प्रेस क्लब के अध्यक्ष *नागेंद्र विश्वकर्मा*, सचिव *कुलदीप मिरी*, कार्यकारिणी सदस्य *चित्रसेन नाहक* सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
भंडारे में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के स्कूली बच्चों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्रवासियों ने कुसमुंडा प्रेस क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना की।








