
सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कोरबा स्थित कनकेश्वर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए अलग-अलग रूप में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। रास्ते में सेवादारों की भक्ति और भक्तों के लिए की गई व्यवस्था भी दर्शनीय थी। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का दर्शन किया और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को कोरबा के कनकी धाम जाने के लिए अर्धरात्रि से ही लोग कांवर लेकर निकलने लगे थे. सर्वमंगला नदी का जल स्तर बढ़े होने के कारण कोई शिव भक्त दुर्घटना का शिकार ना हो जाए इसलिए सर्व मंगला चौकी पुलिस वहां निरंतर सतर्क रही। पुलिस टीम द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा भी की गई नहर के किनारे किनारे पदयात्रा करते श्रद्धालु कनकी की ओर बढ़ रहे थे रास्ते में उनके लिए अलग-अलग संस्थाओं द्वारा चाय पानी की व्यवस्था की गई थी. सर्वमंगला से लेकर कनकी तक शिव भक्तों के अनेक रूपों का लोगों ने दर्शन किया कनकेश्वर धाम में अर्धरात्रि के बाद से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर प्रतीक्षा कर रहे थे. पदयात्रा करते कनकी पहुंचे लोग कहते हैं कि इस यात्रा से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है
बहरहाल आस्था और सेवा के संगम से कनकेश्वर धाम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। सावन के अंतिम सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।






