Home KORBA पुलिस अभ्यर्थियों का हंगामा, गृह मंत्री का घेरा कार्यालय

पुलिस अभ्यर्थियों का हंगामा, गृह मंत्री का घेरा कार्यालय

0
6

Screenshot 2026 08 24 15 17 45 66 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की सेकंड लिस्ट और 1600 रिक्त पदों की मांग को लेकर तीन दिनों से कवर्धा में चल रहा आंदोलन अब उग्र हो गया है। अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से बातचीत के दौरान बहस हुई, उपमुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया। बावजूद इसके अभ्यर्थीअपनी मांगों पर डटे रहे रात में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने गृह मंत्री के कार्यालय को घेर लिया। अभ्यर्थियों ने गेट के सामने लेटकर नारेबाजी किया

 

आंदोलनकारियों की मांग है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कवर्धा आकर उनसे सीधे चर्चा करें।हंगामे के बीच गृह मंत्री का वाहन और कई कार्यकर्ता कार्यालय के अंदर फंस गए। बाद में विजय शर्मा को दूसरे वाहन से घर जाना पड़ा। अभ्यर्थी बाजे-गाजे के साथ कार्यालय के गेट पर डटे रहे