*बेमेतरा:* जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। DAV स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है और गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
*बंसापुर-सेमरिया गांव का मामला*
यह पूरा मामला *खण्डसरा चौकी क्षेत्र के बंसापुर-सेमरिया गांव* का है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा सड़क के पास खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार DAV स्कूल बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही खण्डसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बस ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।





