Home छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: ट्रॉली बैग में छिपाकर 21 किलो गांजा तस्करी, पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्रेकिंग: ट्रॉली बैग में छिपाकर 21 किलो गांजा तस्करी, पति-पत्नी गिरफ्तार

0
3

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 21 किलो गांजा बरामद किया गया है। गांजा ट्रॉली बैग में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में मिले थे। तलाशी के दौरान उनके ट्रॉली बैग से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब गांजे की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसके सप्लायर के संबंध में पूछताछ कर रही है।