Home छत्तीसगढ़ पेंड्रा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, एक युवक की मौत...

पेंड्रा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, एक युवक की मौत और दो गंभीर; बिलासपुर रेफर

0
4

पेंड्रा: गौरेला जनपद के ग्राम बस्ती में एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सीधे ट्रैक्टर से जा टकराई। इस दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

जिला अस्पताल से बिलासपुर किया गया रेफर घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों युवकों की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई थी, जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स (CIMS) बिलासपुर रेफर कर दिया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।