Home छत्तीसगढ़ चित्रकोट वॉटरफॉल में बनेगी टेंट सिटी, ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में...

चित्रकोट वॉटरफॉल में बनेगी टेंट सिटी, ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा बस्तर का ‘मिनी नियाग्रा’

0
7

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित प्रसिद्ध चित्रकोट वॉटरफॉल को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पर्यटन मिशन के तहत चित्रकोट जलप्रपात में आने वाले समय में टेंट सिटी का निर्माण किया जाएगा। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के साथ यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने की तैयारी है।

टेंट सिटी से बढ़ेगा पर्यटन आकर्षण

प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात को देश में ‘मिनी नियाग्रा’ के नाम से भी जाना जाता है। सरकार की योजना के तहत यहां पर्यटकों के ठहरने और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए टेंट सिटी विकसित की जाएगी।

बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के साथ-साथ छोटे पर्यटन स्थलों को भी विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बस्तर को देश और दुनिया के पर्यटकों के लिए आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना है।