Home छत्तीसगढ़ कोरिया में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, SECL क्वार्टर...

कोरिया में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, SECL क्वार्टर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

0
6

कोरिया। कोरिया जिले के चरचा कॉलरी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कॉपरेटिव लाइन स्थित SECL क्वार्टर में 21 वर्षीय पायल कुमारी ने बीती रात कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौके पर पहुंची चरचा पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलने के बाद चरचा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आखिर 21 वर्षीय पायल कुमारी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगा रही है।