Home देश दुनिया बंगाल में TMC के पूर्व डिप्टी स्पीकर की संदिग्ध मौत, पार्टी ऑफिस...

बंगाल में TMC के पूर्व डिप्टी स्पीकर की संदिग्ध मौत, पार्टी ऑफिस में फंदे से लटका मिला शव

0
7

बीरभूम। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित TMC पार्टी कार्यालय में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

पार्टी ऑफिस में मिला शव

जानकारी के मुताबिक, आशीष बनर्जी रामपुरहाट के वार्ड नंबर-5 के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। उनके घर के पास ही तृणमूल कांग्रेस का पार्टी कार्यालय स्थित है। रविवार सुबह पार्टी कार्यालय में उनका शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।

सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह पार्टी कार्यालय से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कथित तौर पर आशीष बनर्जी ने लिखा कि उन्होंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने नोट को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए परिजनों एवं अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

आशीष बनर्जी TMC के पूर्व विधायक भी रह चुके थे और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर के पद पर भी रहे थे। उनकी संदिग्ध मौत की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।