Home छत्तीसगढ़ Bilaspur Breaking: सरेराह युवकों की गुंडागर्दी, युवकों से जमकर मारपीट; वीडियो वायरल

Bilaspur Breaking: सरेराह युवकों की गुंडागर्दी, युवकों से जमकर मारपीट; वीडियो वायरल

0
7

बिलासपुर। शहर के तिफरा क्षेत्र से युवकों की सरेराह मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक आपस में लात-मुक्कों से जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान युवकों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो को तिफरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि, मारपीट की सही वजह और घटना में शामिल युवकों की पहचान को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।