
स्थानीय प्रशासन और नगर निगम कोरबा के प्रयास से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत निरंतर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत महाराणा प्रताप उद्यान से लेकर शिवाजी नगर मोड़ तक वृक्षारोपण किया गया
उद्यान के समक्ष भारत विकास परिषद कोरबा के अध्यक्ष कमलेश यादव नेत्रदान प्रकल्प प्रभारी महेश गुप्ता प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष किशोर शर्मा ने भी वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। नगर वासियों से आग्रह किया गया कि वे इस अभियान का हिस्सा बने और पौधों के वृक्ष बनने तक इसकी हिफाजत करने में अपनी भूमिका निभाये






