Home KORBA SI भर्ती परीक्षा के नतीजों पर सियासी घमासान : कांग्रेस के आरोपों...

SI भर्ती परीक्षा के नतीजों पर सियासी घमासान : कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का कार्टून पोस्टर, कहा- फैला रहे फेक नैरेटिव

0
1

BJP releases cartoon poster on CGPSC controversy 1786098393 Untitl 2026 08 07 035727 Untitl 2026 08 07 010758

CGPSC परिणाम में अभ्यर्थियों के नामों को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद BJP ने कांग्रेस पर कार्टून पोस्टर जारी कर साधा निशाना, PSC ने स्पष्ट किया कि सभी नाम अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन में दर्ज किए गए थे।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के परिणाम में कुछ अभ्यर्थियों के नामों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। PSC के स्पष्टीकरण के बाद BJP ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कार्टून पोस्टर जारी किया और ‘फेक नैरेटिव’ फैलाने का आरोप लगाया।

 

 

BJP ने कार्टून पोस्टर जारी कर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ BJP ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर जारी करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने चयनित अभ्यर्थियों के नामों का मजाक उड़ाकर भ्रम फैलाया। पार्टी ने कहा कि अब संबंधित अभ्यर्थी स्वयं सामने आकर कांग्रेस के आरोपों को गलत बता चुके हैं और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई है।

 

 

 

क्या है पूरा विवाद?

सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम जारी होने के बाद कुछ अभ्यर्थियों के नामों को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए। सूची में NEWS, SPACERANI, HE RAM, BHAKT PRAHLAD, TUFAIL जैसे नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए।

 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त रील्स तथा शॉर्ट्स वीडियो में प्रदर्शित तथ्यों का स्पष्ट रूप से खंडन करता है। आयोग द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में प्रदर्शित अभ्यर्थियों के नाम वही हैं

 

PSC ने जारी किया स्पष्टीकरण

विवाद बढ़ने पर CGPSC ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि परिणाम में प्रकाशित सभी नाम वही हैं, जो अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में स्वयं दर्ज किए थे। आयोग के अनुसार इन्हीं नामों के आधार पर प्रवेश पत्र जारी हुए और दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण तथा परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। आयोग ने सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक दावों का भी खंडन किया